छत्तीसगढ़ में अफसरों की नई पदस्थापना, 15 के तबादले

छत्तीसगढ़ में अफसरों की नई पदस्थापना, 15 के तबादले

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से अभियंताओं (सिविल एवं विद्युत/यांत्रिकी) की नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। जल संसाधन विभाग के उप सचिव रवीन्द्र मेढेकर द्वारा 24 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत 1 अधीक्षण अभियंता सहित कुल 15 अभियंताओं को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से स्थानांतरित किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार यह स्थानांतरण नियमानुसार समन्वय में अनुमोदन प्राप्त कर किया गया है।
अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंताओं की नवीन पदस्थापनाएं

आर.के. बंजारे: अधीक्षण अभियंता जल संसाधन मंडल बिलासपुर से अधीक्षण अभियंता, कार्यालय मुख्य अभियंता, हसदेव कछार जल संसाधन विभाग, बिलासपुर बनाए गए हैं।
टी. आर. मेश्राम: कार्यपालन अभियंता कार्यालय मुख्य अभियंता महानदी परियोजना रायपुर से कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, मनेन्द्रगढ़-भरतपुर पदस्थ किए गए हैं।
एन.सी. सिंह: कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग मनेन्द्रगढ़-भरतपुर से कार्यपालन अभियंता, कार्यालय मुख्य अभियंता, मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना जल संसाधन विभाग, बिलासपुर भेजे गए हैं।
राकेश शर्मा: कार्यपालन अभियंता (वि./या.) लाइट मशीनरी नलकूप एवं गेट संभाग रायपुर से कार्यपालन अभियंता, कार्यालय प्रमुख अभियंता, नवा रायपुर पदस्थ किए गए हैं।

एसडीओ स्तर के अधिकारियों को मिली कार्यपालन अभियंता की जिम्मेदारी

विभाग द्वारा कई अनुविभागीय अधिकारियों (SDO) को विभिन्न संभागों में कार्यपालन अभियंता (EE) एवं प्रभारी कार्यपालन अभियंता का प्रभार सौंपा गया है:

एल.डी. रैकवार: एसडीओ पिथौरा (महासमुंद) से कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन विभाग, जशपुर।
शिव कुमार गिलहरे: एसडीओ सिविल लाईन रायपुर से कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, कसडोल।
बी.एल. खण्डेल: एसडीओ भाटापारा से कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, धमतरी।
राजेन्द्र कुमार सोनी: एसडीओ तांदुला सर्वेक्षण एवं अनुसंधान उपसंभाग क्रमांक-1 से कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, कवर्धा।
गोपी कृष्ण शर्मा: एसडीओ तांदुला उपसंभाग क्रमांक-3 से कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, दुर्ग।
के.एल. नेताम: एसडीओ बालोद से कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, रायपुर।
अमितेश दुबे: एसडीओ (वि./या.) रायपुर को अपने दायित्व के साथ प्रभारी कार्यपालन अभियंता, वि./या. लाइट मशीनरी नलकूप एवं गेट संभाग, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
भरत कुमार: एसडीओ जगदलपुर से प्रभारी कार्यपालन अभियंता, टी.डी.पी.पी. जल संसाधन संभाग, जगदलपुर।
संदीप धवन: प्रभारी कार्यपालन अभियंता रायपुर से प्रभारी कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, गरियाबंद।
हीरा लाल साहू: एसडीओ आदमाबाद (बालोद) से प्रभारी कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग, बेमेतरा।
बृजमोहन चौहान: एसडीओ बिलासपुर से प्रभारी कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग कोटा, बिलासपुर बनाए गए हैं।

राजधानी रायपुर