मेकाहारा के इमरजेंसी वार्ड में AC ब्लास्ट, मरीजों को ICU में शिफ्ट कर टला बड़ा हादसा

मेकाहारा के इमरजेंसी वार्ड में AC ब्लास्ट, मरीजों को ICU में शिफ्ट कर टला बड़ा हादसा

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल (मेकाहारा) के मेडिसिन विभाग के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार दोपहर अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

आग लगने के बाद इमरजेंसी वार्ड और आसपास के हिस्से में धुआं फैल गया। एहतियात के तौर पर मरीजों और उनके परिजनों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। अस्पताल के डॉक्टरों, स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में लगे एसी में खराबी या उसके फटने से आग लगने की आशंका है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

 

राजधानी रायपुर