राज्यसभा चुनाव ब्रेकिंग…! छत्तीसगढ़ BJP ने हाईकमान को 7 नामों का पैनल भेजा

राज्यसभा चुनाव ब्रेकिंग…! छत्तीसगढ़ BJP ने हाईकमान को 7 नामों का पैनल भेजा

रायपुर, 23 फरवरी : छत्तीसगढ़ के दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव प्रक्रिया की अधिसूचना जारी हो चुकी है और नामांकन 26 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चलेगा, इसके बाद 6 मार्च को परीक्षण और 9 मार्च तक प्रत्याशियों का नाम वापस लेने की अवधि रहेगी। मतदान की स्थिति बनी तो 16 मार्च को चुनाव होना तय है।

Bharatiya Janata Party ने अपने 7 नेताओं का पैनल हाईकमान को भेज दिया है जिसमें अनुसूचित जाति, सामान्य और पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधि शामिल हैं।

भाजपा के पैनल में शामिल नाम

अनुसूचित जाति (SC) : नवीन मार्कंडेय, कृष्णमूर्ति बांधी, किरण बघेल

सामान्य वर्ग : गौरीशंकर अग्रवाल, प्रबल प्रताप जूदेव, सरोज पांडे

ओबीसी वर्ग : पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह चंदेल

छत्तीसगढ़ विधानसभा में भाजपा की मजबूत स्थिति को देखते हुए पार्टी को कमोबेश एक सीट पर पकड़े का अनुमान है, जबकि दूसरी सीट पर मुकाबला कांग्रेस समेत अन्य दलों के बीच देखने को मिल सकता है। 26 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी और फिर राजनीतिक रण में आगामी मुकाबलों की तैयारी तेज़ हो जाएगी।

छत्तीसगढ़ राजनीती और चुनाव