खेल-डेस्क :- हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। भारतीय महिला टीम पहली बार वनडे वर्ल्ड कप चैंपियन बनी है। नवी मुंबई में खेले गए महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को शिकस्त देकर खिताबी जीत दर्ज की। इसके साथ ही दुनिया को नया वर्ल्ड कप चैंपियन भी मिला।
मैच की शुरुआत में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। वहीं भारत ने बल्लेबाजी करते हुए 299 रनों का लक्ष्य साउथ अफ्रीका के सामने रखा। भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने सर्वाधिक 87 रन बनाए। शेफाली ने वनडे में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान सात चौके और दो छक्के लगाये। दीप्ति शर्मा ने 58 रन की पारी खेली। वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए अयाबोंगा खाका ने तीन, जबकि नोनकुलुलेको मलाबा, नाडिन डि क्लर्क और चोले ट्रॉयोन ने एक-एक विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलिया का बड़ा स्कोर
इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कंगारू टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 338 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस लक्ष्य को आत्मविश्वास के साथ हासिल कर लिया।
यह भी पढ़े :- विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज – छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी – vision aajkal news
हरमनप्रीत और जेमिमा की आंखों में आंसू
जीत के बाद मैदान पर भावनात्मक दृश्य देखने को मिला। कप्तान हरमनप्रीत कौर और जेमिमा रोड्रिग्स दोनों अपनी खुशी और गर्व के आंसू रोक नहीं सकीं। यह जीत भारतीय महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे बड़ी रन चेज जीत बन गई है। इससे पहले भारत का सर्वोच्च सफल लक्ष्य पीछा 265 रनों का था, लेकिन अब टीम ने 339 रन का रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल कर इतिहास रच दिया। गौर करने वाली बात यह है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका — दोनों ही टीमें अब तक महिला वनडे विश्व कप का खिताब नहीं जीत थी।
भारत को मिले 39.55 करोड़ रुपये
आईसीसी वर्ल्ड कप (मेंस-वुमेंस दोनों मिलाकर) के इतिहास में पहली बार 122.5 करोड़ रुपये की प्राइज मनी दी गई। भारतीय टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनने पर 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 39.55 करोड़ रुपये मिले। उप विजेता साउथ अफ्रीका को 2.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 19.77 करोड़ रुपये मिले।
श्री गुरु हर राय साहिब के ज्योति-ज्योत दिवस पर किया नमन – vision aajkal news

