हथियार है चिली पाउडर, सुरक्षा के लिए रख सकती है महिला डॉक्टर और नर्स

हथियार है चिली पाउडर, सुरक्षा के लिए रख सकती है महिला डॉक्टर और नर्स

बलरामपुर : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए महिला डॉक्टर के रेप और मर्डर कांड के बाद डॉक्टरों की सेफ्टी को लेकर सवाल उठ रहे थे। जिसे देखते हुए जिले के समस्त महिला डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। साथ ही पर्याप्त सुरक्षाकर्मी, सीसीटीवी कैमरा लगाकर सुरक्षा के क्षेत्र में पहल की है। इसके अलावा महिला डॉक्टर और नर्स में साथ में चिली पाउडर भी रख सकती हैं।

कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर का रेप और मर्डर की घटना के बाद बलरामपुर पुलिस की टीम ने महिला डॉक्टर्स और अधिकारियों के साथ ऑनलाइन मीटिंग की और सुरक्षा पर चर्चा किया। इस दौरान सभी लोगों को मिलाकर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है जिसमें डॉक्टर्स और महिला स्टाफ के साथ पुलिस के बड़े अधिकारी इसमें जुड़े हुए हैं।

अगर उनके साथ कोई घटना हुआ है तो वे तत्काल उसकी जानकारी व्हाट्सएप से दे सकेंगी। इस पहल से महिला डॉक्टर्स काफी राहत मसहूस कर रही हैं और उनका मानना है कि ड्यूटी अब वे बेहतर तरीके से कर सकेंगी।

छत्तीसगढ़