धमतरी में तेंदुए का आतंक, दो ग्रामीण पर हमला

धमतरी में तेंदुए का आतंक, दो ग्रामीण पर हमला

धमतरी। रात में एक तेंदुए ग्रामीण के घर में घुसकर दो ग्रामीणों पर हमला कर दोनों को घायल कर दिया। गंभीर हालत में ग्रामीणों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, लेकिन कुछ समय बाद उसी घर में तेंदुए की लाश मिली, इसे लेकर वन विभाग व ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर तेंदुए की घर के अंदर मौत कैसे हो गई। फिलहाल वन विभाग शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है और तेंदुए की मौत का कारण जानने जुटी हुई है।

तेंदुए की मौत को लेकर पूछताछ हो रही है

घायलों और उनके स्वजन से भी तेंदुए की मौत को लेकर पूछताछ हो रही है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के नगरी वनांचल क्षेत्र के ग्राम कर्राघाटी में देर रात एक तेंदुए एक घर में घुसकर दो लोगों पर हमला कर दोनों को घायल कर दिया।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शूरू की

घायलों को स्वजन उपचार के लिए नगरी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों का उपचार जारी है। एक अगस्त को घटना की जानकारी पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शूरू कर दी है। यह पूरा मामला नगरी ब्लॉक के बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र की बताई जा रही है।

छत्तीसगढ़