निरीक्षक वैभव मिश्रा राष्ट्रीय शूटिंग स्पर्धा में

निरीक्षक वैभव मिश्रा राष्ट्रीय शूटिंग स्पर्धा में

रायपुर। रायपुर ग्रामीण पुलिस में पदस्थ रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा का चयन प्रतिष्ठित जी.वी. मावलंकर शूटिंग स्पर्धा के लिए हुआ है। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में निर्धारित 340 से अधिक अंक हासिल कर व्यक्तिगत स्पर्धा के लिए क्वालिफाई किया है।

यह उपलब्धि उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश राइफल एसोसिएशन की तरफ से आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश शूटिंग प्रतियोगिता में मिली। प्रतियोगिता का आयोजन 11 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक रायपुर के चौथी वाहिनी माना कैंप स्थित शूटिंग रेंज में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के आयोजन में जिंदल स्टील का सहयोग भी है।

प्रतियोगिता में प्रदेशभर के निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। वैभव मिश्रा ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित क्वालिफाइंग स्कोर से अधिक अंक अर्जित किए। इसके साथ ही उन्होंने देश की प्रतिष्ठित जी.वी. मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता में व्यक्तिगत वर्ग के लिए अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।

रायपुर ग्रामीण में रक्षित निरीक्षक के पद पर पदस्थ

वैभव मिश्रा वर्तमान में रायपुर ग्रामीण पुलिस में रक्षित निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। पुलिस सेवा के साथ-साथ शूटिंग खेल में भी उनकी लगातार सक्रियता और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की जा रही है।

वैभव मिश्रा की इस उपलब्धि पर रायपुर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने उन्हें बधाई देते हुए आगामी राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा के लिए बधाई देकर हौसलाफजाई की है।

राजधानी रायपुर